spot_img

उप वनमण्डलाधिकारी को कलेक्टर ने थमाया नोटिस, सीएम के कार्यक्रम में बरती लापरवाही

HomeCHHATTISGARHउप वनमण्डलाधिकारी को कलेक्टर ने थमाया नोटिस, सीएम के कार्यक्रम में बरती...

 

बेमेतरा। उप वनमण्डलाधिकारी बेमेतरा एम आर साहू को कलेक्टर द्वारा शो-काज नोटिश जारी किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 31 दिसम्बर 2021 यानी आज नवागढ़, जिला बेमेतरा में आयोजित राज्य स्तरीय गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल हो रहे है। कार्यक्रम में सुरक्षा, हेलीपेड एवं कार्यक्रम स्थल पर वेरीकेटिंग हेतु बांस-बल्ली की व्यवस्था हेतु लोक निर्माण विभाग बेमेतरा, तहसीलदार नवागढ़, द्वारा पत्राचार किया गया था किन्तु आपके द्वारा बांस बल्ली की व्यवस्था नहीं करने पर समय सीमा वैठक 28 दिसम्बर 2021 को मेरे द्वारा समक्ष निर्देश देने के बावजूद आपके द्वारा वास-बल्ली व्यवस्था नहीं किया गया।

उक्त व्यवस्था हेतु समय-समय पर जिले के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा भी दूरभाष के माध्यम से पुनः निर्देशित किया गया किन्तु आपके द्वारा संसाधनों का अभाव प्रकट कर उक्त कार्य की लगातार अवहेलना करते रहे। इसके अतिरिक्त नगर पालिका आम/उप निर्वाचन 2021 के दौरान सुरक्षा हेतु आपके द्वारा समय सीमा पर बास बल्ली की आवश्यक व्यवस्था नहीं किया गया था। तद्संबंध में आपके द्वारा कार्य की अवहेलना करना एवं मुख्यमंत्री के आगमन पर महत्वपूर्ण पद में होते हुए भी दिये गये निर्देशों का पालन न करना आपके कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है।

उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा (आचरण नियम) 1965 के नियम 03 के विरूद्ध है। उक्त के संबंध में आप अपना स्पष्टीकरण मेरे समक्ष 03 दिवस के भीतर प्रस्तुत करें। जवाब संतोषजनक नहीं होने की स्थिति में आपके विरूद्ध छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु शासन को प्रस्तावित किया जावेगा।