spot_img

भारत में 961 ओमिक्रोन केस, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा

HomeNATIONALभारत में 961 ओमिक्रोन केस, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा

दिल्ली। भारत में ओमिक्रोन (OMICRON) के मरीज तो तेजी से बढ़ ही रहे हैं, कोरोना का पिछले वेरिएंट एक बार फिर सिर उठाने लगा है। दिल्ली और महाराष्ट्र में उन राज्यो में शामिल हैं जहां सबसे ज्यादा केस आ रहे हैं। इसे ही कोरोने की तीसरी लहर करार दिया जा रहा है।

भैयाजी यह भी पढ़े: झांसी रेलवे स्‍टेशन का नाम बदला, अब नया नाम होगा वीरांगना लक्ष्मीबाई’ स्‍टेशन

देश में ओमिक्रोन की ताजा स्थिति यह है कि अभी 21 राज्यों में 900 से अधिक केस सामने आ चुके हैं। अब तक कुल मिलाकर 961 केस सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा खतरा दिल्ली और महाराष्ट्र में है। सरकारों को एक बार फिर पाबंदियां लगाना पड़ रही हैं। प्रभावित राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई जा रही हैं। न्यू ईयर की पार्टियों पर लगभग बैन है। इसके साथ ही आशंका जताई जा रही है कि भारत में भी नए साल का आगाज लॉकडाउन से होगा।

मरीजों की संख्या 961 पहुंच गई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत का ओमिक्रोन (OMICRON) मरीजों की संख्या 961 पहुंच गई है। ताजा अपडेट के मुताबिक सबसे ज्यादा मामले दिल्ली और महाराष्ट्र में सामने आए हैं। इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने गुरुवार को कहा कि ओमिक्रोन संक्रमण की संख्या अधिक है, लेकिन कोरोना वैक्सीन इस महामारी की रोकथाम में साबित हो रही है।

दुनिया में कोरोना मरीजों की सुनामी, WHO ने जताई चिंता

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेबियस ने दुनिया भर में कोविड -19 मामलों में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की। घेब्रेयसस ने कहा कि वह कोरोनो वायरस के ओमिक्रॉन (OMICRON) और डेल्टा वेरिएंट के बारे में चिंतित हैं, जिनके कारण दुनिया में महामारी के नए मामलों की सुनामी आ गई है। डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर में दर्ज किए गए कोविड-19 मामलों की संख्या में पिछले सप्ताह (20-26 दिसंबर) की तुलना में पिछले सप्ताह की तुलना में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। भारत में भी दैनिक कोविड -19 मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में 9,195 ताजा कोविड -19 मामले दर्ज किए गए, जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या 77,002 पहुंच गई है।

किस राज्य में ओमिक्रोन के कितने केस

  • महाराष्ट्र: 263
  • दिल्ली: 252
  • गुजरात: 97
  • राजस्थान: 69
  • केरल: 65
  • तेलंगाना: 62
  • तमिलनाडु: 45
  • कर्नाटक: 39
  • आंध्र प्रदेश: 16
  • हरियाणा: 12
  • पश्चिम बंगाल: 11
  • मध्य प्रदेश: 9
  • ओडिशा: 9
  • उत्तराखंड: 4
  • जम्मू कश्मीर : 3
  • चंडीगढ़: 3
  • यूपी: 2
  • हिमाचल प्रदेश: 1
  • लद्दाख: 1
  • पंजाब: 1