spot_img

बड़ी खबर : कालीचरण महाराज गिरफ्तार, महात्मा गांधी पर की थी विवादित टिप्पणी

HomeCHHATTISGARHबड़ी खबर : कालीचरण महाराज गिरफ्तार, महात्मा गांधी पर की थी विवादित...

 

रायपुर। राजधानी के धर्म संसद में महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज गिरफ्तार हो गए है। रायपुर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की है।
जानकारी के मुताबिक महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कथित संत कालीचरण को रायपुर पुलिस ने खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कालीचरण को रायपुर लाने की कार्यवाही की जा रही है।

इस मामलें में रायपुर पुलिस के आला अफसरों ने बताया कि “मध्य प्रदेश के खजुराहो से 25 क़िलोमीटर दूर बागेश्वर धाम के पास एक व्यक्ति के यहाँ किराए में रूम लेके कालीचरण महाराज रुका हुआ था। वहाँ से रायपुर पुलिस ने आज सुबह 4 बजे कालीचरण को गिरफ़्तार किया है। देर शाम तक टीम आरोपी को लेकर रायपुर पहुँचेगी।”

गौरतलब है कि बीते रविवार को राजधानी रायपुर में आयोजित धर्म संसद में कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी पर आपत्ति जनक टिप्पणी कर दी थी। जिसके बाद से सूबे में सियासी बवाल मचा हुआ है। इधर इस मामलें में देशभर के नेताओं ने भी महाराज के इस बयान को लेकर तीखी आपत्ति दर्ज़ की है।

दरअसल रायपुर के धर्मसंसद में कालीचरण महाराज ने महात्मा गाँधी की हत्या के लिए नाथूराम गोडसे की सराहना कर दी थी। इसके साथ ही उन्होंने देश के विभाजन के लिए भी उन्हें जिम्मेदार ठहराते हुए अपशब्द कहें। इसके साथ ही महाराज ने कहा कि लोगों को धर्म की रक्षा के लिए सरकार के प्रमुख के रूप में एक कट्टर हिंदू नेता का चुनाव करना चाहिए।