spot_img

देवव्रत सिंह के बच्चों ने प्रेस कांफ्रेंस लेकर सौतेली मां पर लगाया धमकी देने का आरोप

HomeCHHATTISGARHदेवव्रत सिंह के बच्चों ने प्रेस कांफ्रेंस लेकर सौतेली मां पर लगाया...

राजनांदगांव। अभी तक आपने कई मामलों में प्रेस कांफ्रेंस करते लोगों को देखा और सुना होगा, लेकिन राजनांदगांव (RAJNANDGAV NEWS) में पहली बार ऐसा हुआ कि मां से प्रताड़ित बच्चों ने उसके खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस कर मामले को सार्वजनिक किया है। मामला खैरागढ़ रियासत के राजा और विधायक रह चुके स्व देवव्रत सिंह के बच्चों से जुड़ा है। दोनों बच्चों ने अपनी सौतेली मां विभा सिंह पर उनके साथ दुर्व्यवहार और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बताया कि विभा सिंह ने यह धमकी दी है कि बगैर उनकी मर्जी के उस घर में कोई भी आ-जा नहीं सकता है।

भैयाजी ये भी देखे : अब डायल 112 में की जाएगी महिला पेट्रोलिंग की शुरुआत

घर में गुंडा प्रवृत्ति के लोगों को मिलता है प्रश्रय

दोनों बच्चों ने संयुक्त रूप से कहा कि विभा सिंह हमें हर तरीके से परेशान कर रही हैं। हमारे घरों में ताले लगा दिये जा रहे हैं। हमारी गाड़ियों की चाबी छीनी जा रही है। हमें धमकी दी जा रही है। बच्चों ने कहा कि विभा सिंह (RAJNANDGAV NEWS)  घर में गुंडे प्रवृत्ति के लोगों को प्रश्रय देती हैं और हमें धमकाती हैं। बच्चों ने न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

सोशल मीडिया पर आ चुका है विधायक का पत्नी से बातचीत का ऑडियो

विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद उनका अपनी दूसरी पत्नी विभा सिंह से विवाद का मामला भी उजागर हो रहा है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर विधायक देवव्रत सिंह द्वारा पत्नी विभा सिंह के खिलाफ थाने में की गई शिकायत और उनकी ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है। इस ऑडियो में देवव्रत सिंह (RAJNANDGAV NEWS)  ने विभा सिंह द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किये जाने की बात कही है। अब स्व. सिंह की पुत्री शताक्षी सिंह और पुत्र आर्यव्रत सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर विभा सिंह द्वारा उन्हें भी मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगाया है।

विभा सिंह के ब्वॉय फ्रेंड का विधायक ने किया था जिक्र

पत्नी विभा सिंह से विवाद के चलते दिवंगत विधायक ने थाने में शिकायत की थी।पत्नी विभा सिंह पर पारिवारिक सोने के आभूषण और रुपयों के लिए परेशान करने की बात कही थी।वहीं वायरल ऑडियो में विभा सिंह ने तलाक लेने से पहले घर और गाड़ी खरीदने की डिमांड की है। विधायक ने शिकायत में अपनी पत्नी के किसी पुरुष मित्र का जिक्र भी किया था। साथ ही विभा सिंह द्वारा धोखा देकर शादी करने की बात भी लिखी थी। बच्चों ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस तरह के कई ऑडियो उनके पास हैं। परिवारिक प्रतिष्ठा को देखते हुए वे सभी ऑडियो वायरल नहीं कर रहे हैं। विभा सिंह की प्रताड़ना के कारण उनके पिता पूरी तरह टूट चुके थे। वे काफी परेशान और चिंतित रहते थे। इसी वजह से उनकी मौत हुई है। बच्चों ने शासन-प्रशासन से अपनी सुरक्षा और अपने लिए न्याय की मांग की है।