spot_img

निकाय चुनाव : धमतरी उप निर्वाचन में कांग्रेस का कब्ज़ा, आमदी, कुरूद व मगरलोड में जीत

HomeCHHATTISGARHनिकाय चुनाव : धमतरी उप निर्वाचन में कांग्रेस का कब्ज़ा, आमदी, कुरूद...

धमतरी। नगरीय निकायों में उप निर्वाचन के तहत जिले की तीन नगर पंचायत आमदी, कुरूद व मगरलोड में कांग्रेस को जीत मिली है। मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत आमदी के वार्ड क्रमांक-14 में पार्षद के पद के लिए निर्वाचन सम्पन्न हुआ, जिसकी मतगणना के उपरांत कांग्रेस प्रत्याशी घनानंद साहू को 222 मत तथा भाजपा की प्रत्याशी निर्मला कोसरिया को 183 मत मिले।

भैयाजी ये भी देखे : निकाय चुनाव : नगर पंचायत बसना के मतदान के नतीजे घोषित,…

इस तरह प्रत्याशी साहू 39 मतों के साथ विजयी रहे। यहां पर कुल 414 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें विधिमान्य मतों की कुल संख्या 405, अविधिमान्य 09 वोट रहे।

इसी तरह नगर पंचायत कुरूद के वार्ड क्रमांक-01 में उपनिर्वाचन सम्पन्न हुआ, जिसमें भाजपा प्रत्याशी प्रकाश चैनवानी (पप्पी) को 131 मत तथा वहीं कांग्रेस के उत्तम साहू को 289 मत प्राप्त हुए। इस तरह प्रत्याशी उत्तम साहू ने 158 मतों से जीत हासिल की। यहां पर 07 मतदाताओं ने नोटा (इनमें से कोई नहीं) के लिए वोट किया। यहां डाले गए कुल मतो की संख्या 427, विधिमान्य मतों की संख्या 420 तथा अविधिमान्य मतों की संख्या 07 रही।

मगरलोड में सुरेश कुमार साहू जीते

धमतरी जिले नगर पंचायत मगरलोड के वार्ड क्रमांक-11 में पार्षद पद के लिए निर्वाचन हुआ, जिसकी आज मतगणना सम्पन्न हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी देवराज देवांगन को 101 मत, वाहन कांग्रेस के सुरेश कुमार साहू को 139 मत तथा नोटा में एक वोट पड़ा।

भैयाजी ये भी देखे : IPS मुकेश गुप्ता और जीपी सिंह का हो सकता है मेंडेटरी…

प्रत्याशियों के बीच जीत का अंतर 38 मतों का रहा। यानी प्रत्याशी साहू 38 मतों से विजयी घोषित किए गए। इस तरह यहां कुल 245 मतदाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें विधिमान्य मतों की संख्या 240 और अविधिमान्य मतों की संख्या 05 है।