spot_img

प्रबंधन की कार्यप्रणाली से नाराज दुर्गा कॉलेज के प्राचार्य ने दिया इस्तीफा

HomeCHHATTISGARHप्रबंधन की कार्यप्रणाली से नाराज दुर्गा कॉलेज के प्राचार्य ने दिया इस्तीफा

रायपुर। राजधानी रायपुर के दुर्गा कॉलेज (DURGA COLLAGE) में पदस्थ प्राचार्य ने गुरुवार 23 दिसंबर को इस्तीफा दे दिया। प्राचार्य का इस्तीफा देने का कारण प्रबंधन की कार्यप्रणाली से नाराजगी बताई जा रही है। हालांकि प्राचार्य डॉ मधु कामरा का इस्तीफा अभी स्वीकार्य नहीं किया गया है। दोनो पक्षों के बीच बातचीत का दौर शुरु है।

भैयाजी ये भी देखे : एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी : पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता कांस्य

आपको बता दे कि दुर्गा कॉलेज (DURGA COLLAGE) में सालभर के भीतर यह दूसरे प्राचार्य का इस्तीफा है। पूर्व प्राचार्य आरके तिवारी भी कुछ माह पहले अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। उनके पश्चात डॉ. कामरा को प्राचार्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। विवि सूत्रों (DURGA COLLAGE) के अनुसार शिक्षको की वेतन वृद्धि सहित छात्रों के मुद्दों को लेकर प्रबंधन और शिक्षकों के बीच विवाद चल रहा है। शिक्षकों का कहना है कि नई भर्ती नहीं होने के कारण उन्हें अत्यधिक कार्य करना पड़ रहा है। उनका वेतन भी नहीं बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा प्रबंधन के सदस्य अपने रिश्तेदारों की भी मनमानी तरीके से नियुक्ति करते हैं।