spot_img

15 राज्यों में ओमिक्रोन के 213 केस, दिल्ली टॉप पर

HomeNATIONAL15 राज्यों में ओमिक्रोन के 213 केस, दिल्ली टॉप पर

दिल्ली। देश-दुनिया में ओमिक्रोन (omicron) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा खबर यह है कि भारत में ओमिक्रोन मरीजों की संख्या 213 पहुंच गई है। बड़ी बात यह भी है कि महाराष्ट्र को पीछे छोड़ते हुए दिल्ली में सबसे ज्यादा केस हो गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 213 में से 90 मरीज ठीक हो चुके हैं। नीचे देखिए पूरी लिस्ट। इस बीच, वैज्ञानिकों का अनुमान है कि भारत में ओमिक्रोन (omicron) के केस फरवरी 2022 में पीक पर होंगे। यानि इसके बाद यह वैरिएंट भी धीरे-धीरे खत्म होने लगेगा। तब तक लोगों को कोरोना नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। भीड़ से दूर रहें। मास्क जरूर लगाएं। शीरीरिक दूरी का पालन करें। बाहर से घर या ऑफिस में आएं तो सैनिटाइजर का उपयोग जरूर करें।

भैयाजी ये भी देखे : 5 राज्यों में कड़ाके की सर्दी से राहत नहीं, बारिश-बर्फबारी की संभावना

फरवरी में बढ़ेंगे केस

IIT कानपुर के मनिंद्र अग्रवाल और IIT हैदराबाद के एम विद्यासागर के मुताबिक, सबसे खराब स्थिति में फरवरी 2022 में होगी और एक दिन में 1.5 लाख से 1.8 लाख केस सामने आ सकते हैं। इससे पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने ब्रिटेन में ओमिक्रोन के मामलों के तेजी से प्रसार के बीच भारत में भी तैयारी करने की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ गुलेरिया ने कहा कि भारत को दुनिया भर में ताजा ओमिक्रोन (omicron) उछाल की निगरानी करनी चाहिए और किसी भी घटना के लिए तैयार रहना चाहिए।

दुनिया में पहले मरीज की मौत

इससे पहले ब्रिटेन से खबर आई कि यहां ओमिक्रोन से एक मरीज की मौत हो गई है। खुद पीएम बोरिस जॉनसन ने इसकी पुष्टि की। कोरोना के नए वैरिएंट की यह दुनिया में पहली मौत है। वहीं भारत ये अच्छी खबर यह है कि अब मरीज ठीक भी होने लगे हैं। महाराष्ट्र और राजस्थान में Omicron के करीब 17 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल दे गई है। यानि Omicron पहले के वैरिएंट की तरह जानलेवा नहीं है। इसे कोरोना महामारी के अंत के रूप में देखा जा रहा है

देश के 15 राज्यों में 213 केस

  • दिल्ली: 57
  • महाराष्ट्र: 54
  • तेलंगाना : 24
  • कर्नाटक: 19
  • राजस्थान: 18
  • केरल: 15
  • गुजरात: 14
  • यूपी: 2
  • ओडिशा: 2
  • जम्मू: 3
  • चंडीगढ़: 1
  • आंध्र प्रदेश: 1
  • तमिलनाडु: 1
  • पश्चिम बंगाल: 1