रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड (MAUSAM NEWS) पड़ रही है। ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इधर छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले अंबिकापुर के मैनपाट, सामरी पाट में तापमान 1 डिग्री तक पहुंच गया है।
भैयाजी ये भी देख : अस्पताल से फरार हुआ सजायाफ्ता कैदी, पुलिस महकमे में हड़कंप
तापमान में गिरावट होने से ओस की बूंदें (MAUSAM NEWS) जम गई। वहीं लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। दूसरी ओर कड़ाके की ठंड के चलते फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। जिसे लेकर किसान एक बार फिर परेशान हो गए हैं।
राजधानी रायपुर में हाड़ कपा देने वाली ठंड
राजधानी रायपुर के आउटर में भी हाड़ कपा देने वाली ठंड (MAUSAM NEWS) पड़ रही है। सोमवार रात को शहर के आउटर में तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया। इधर अंबिकापुर और पेंड्रा रोड में तापमान 5 डिग्री के आसपास रहा। जशपुर जिले में आज सुबह तापमान 3 डिग्री तक दर्ज किया गया। ठंड से पठारी क्षेत्रों में ओस की बर्फ की चादर नजर आई। जानकारी के अनुसार पंडरापाठ, महनई, नन्हेंसर, सन्ना समेत कई इलाकों में ओस की बूंदें जम गई। प्रदेशभर में पड़ी कड़ाके की ठंड पिछले साल दिसंबर की तुलना में ज्यादा है। जैसे रायपुर में 2020 में दिसंबर का न्यूनतम तापमान सबसे कम 21 तारीख को 10.5 डिग्री तक गिरा था। इस साल 20 दिसंबर को 9.5 है।