spot_img

सीएम भूपेश ने अचानक धान खरीदी केंद्र के लिए मुड़वाई गाड़ी, पहुंचे जालबंधा केंद्र

HomeCHHATTISGARHसीएम भूपेश ने अचानक धान खरीदी केंद्र के लिए मुड़वाई गाड़ी, पहुंचे...

राजनांदगांव। छत्तीसग़ढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव के दौरे पर थे। तभी अचानक उन्होंने अपनी गाड़ी जालबांधा के धान खरीदी केंद्र की तरफ घुमवा ली। सीएम के इस फैसले की खबर जब तक जिले के आला अधिकारियों को लगती तब तक सीएम खुद धान खरीदी केंद्र में पहुंच गए थे।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : बीजापुर के कांदुलनार से 03 नक्सली गिरफ्तार, बंदूक…

वहां सीएम बघेल ने अपना धान बेचने पहुंचे किसानों से बातचीत कर उनसे वहां दी जा रही सुविधाओं के बारे में जाना। सीएम ने धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

इधर धान खरीदी केंद्र में किसानों ने अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर बेहद खुश हो हुए। हालाँकि कुछ किसानों ने मुखिया के समक्ष बारदाना के कमी होने की समस्या रखी।

सीएम ने किसानों को आश्वासन दिया बारदाना की समस्या नहीं होगी, पुराने बारदाना पर भी सरकार धान खरीदी करेगी। सीएम भूपेश बघेल के साथ कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, कांग्रेस नेता शार्मेन्द्र यादव सहित अधिकारी भी मौजूद थे।

भैयाजी ये भी देखे : सीएम भूपेश बघेल का तंज़, कांग्रेस शासित सरकार का सम्मान नहीं…

इसके बाद दुर्ग जिले के भी ग्राम बिरेझर के धान खरीदी केंद्र में सीएम भूपेश बघेल आकस्मिक निरीक्षण किया। सीएम भूपेश बघेल से चर्चा के दौरान ग्राम पेटी के किसान बिसउआ लोधी ने बताया कि वे लगभग डेढ़ एकड़ भूमि में खेती करते हैं, और आज 51 कट्टा धान बेचने आये हैं तथा श्रीमती त्रिवेणी वर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि आज उन्होंने 55 कट्टा धान बेचा है।