spot_img

धान खरीदी : 7 लाख किसानों ने बेचा 25.08 लाख मीटरिक टन धान, राजनांदगांव में सर्वाधिक ख़रीदी

HomeCHHATTISGARHधान खरीदी : 7 लाख किसानों ने बेचा 25.08 लाख मीटरिक टन...

 

रायपुर। राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 15 दिनों में बुधवार शाम तक 7 लाख 6 हजार 217 किसानों से 25 लाख 07 हजार 858 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2482 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है।

खरीदी के पश्चात् बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत इन किसानों को 4465 करोड़ 02 लाख रूपए की राशि मार्कफेड द्वारा अपैक्स बैंक को भुगतान के लिए जारी किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 7 लाख 41 हजार 552 मीटरिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है तथा उपार्जन केन्द्रों से मिलरों द्वारा 4,65,559 मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। प्रदेश में अब तक कुल 1988 मिलर्स ने पंजीयन कराया है।

धान खरीदी में अव्वल राजनांदगांव

धान खरीदी के 15वें दिन भी राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। राजनांदगांव जिले में 2,47,540 मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। बेमेतरा जिला धान खरीदी के मामले में आज राज्य में दूसरे क्रम पर है।

बेमेतरा जिला में 1,88,893 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है। अब तक की धान खरीदी में बलौदाबाजार जिला राज्य में तीसरे स्थान पर है। बलौदाबाजार जिला में एक लाख 85 हजार 02 मीटिरिक टन धान की खरीदी हुई है।