रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की एक प्रतिनिधिमंडल ने महिला स्व सहायता समूह के द्वारा आपूर्ति किए जाने वाले रेडी टू ईट पोषण आहार (ready to eat nutrition) का कार्य महिला समूह से छीन कर छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम को दिए जाने पर नाराजगी जताई। महिला मोर्चा ने स्व सहायता समूह से ही रेडी टू ईट चलाने की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
भैयाजी ये भी देखे : खड़ी ट्रक के पीछे घुसी कार, डॉक्टर समेत 3 घायल
बीज निगम को दिए जाने का निर्णय
प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिला समूहों से उक्त कार्य छीनकर बीज निगम को दिए जाने का निर्णय लिया है, जिसका प्रमुख उद्देश्य एक कंपनी के साथ अनुबंधित निजी संस्था को लाभ देने व महिलाओं को आर्थिक रूप से चोट पहुंचाना है। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा भी आगंनबाड़ियों में पोषण आहार (ready to eat nutrition) का कार्य स्व सहायता समूहों को दिए जाने के पूर्व में निर्देश भी दिए गए हैं। मगर सरकार की हठधर्मिता के कारण आज प्रदेश में न केवल न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना की जा रही है बल्कि प्रदेश की सशक्त हो रही महिलाओं को कमजोर करने व संस्था विशेष व उसके निजी भागीदार को फायदा पहुंचाने का कार्य कि या जा रहा है।
जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की रायपुर शहर एवं रायपुर ग्रामीण के एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर रेडी-टू-ईट (ready to eat nutrition) आपूर्ति का कार्य महिला स्व सहायता समूहों को यथावत बनाए रखने प्रदेश सरकार को निर्देशित करे। प्रतिनिधि मंडल में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी सुश्री लता उसेंडी, सह प्रभारी उषा टावरी, प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, ममता साहू, चंपादेवी पावले, विभा अवस्थी, किरण बघेल, सोना वर्मा, सरिता साहू प्रतिनिधि मंडल में शामिल हुए।