spot_img

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में मिले 8 हजार नए केस, 465 मौत

HomeNATIONALकोरोना अपडेट : 24 घंटे में मिले 8 हजार नए केस, 465...

दिल्ली। कोरोना (CORONA) के नए वैरिएंट से दुनिया एक बार फिर दहशत में है। ये वैरिएंट तेजी से अपना रूप बदल रहा है। वहीं, भारत भी इसको लेकर चिंतित है। हालांकि, भारत में कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना के आठ हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जबकि 465 लोगों की जान चली गई है। वहीं, 10 हजार से ज्यादा लोगों को छुट्टी दे दी गई है। शुक्रवार को जारी आंकड़े के अनुसार देश में कोरोना के 10,549 नए मामले सामने आए और 488 लोगों की मौत हुई थी।

भैयाजी ये भी देखे : भारतीय खगोलविदों ने खोज निकाले दुर्लभ तारे व एक्सोप्लानेट

8318 नए मामले दर्ज किए

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 8,318 नए मामले दर्ज किए हैं। वहीं, 10 हजार 967 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ अब तक देश में कोरोना (CORONA) से ठीक हुए मरीजों का कुल आंकड़ा 3 करोड़ 39 लाख 88 हजार 797 पर पहुंच गया है। देश में कोरोना के 1 लाख 07 हजार 019 एक्टिव केस बचे हुए हैं। कोरोना के कुल तीन करोड़ 45 लाख 63 हजार 749 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 67 हजार 933 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में अभी तक 1 अरब 21 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

9 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच

आईसीएमआर के अनुसार, अब तक 63 करोड़ 82 लाख 47 हजार 889 सैंपल्स (CORONA)  की जांच की जा चुकी हैं, जिसमें 9 लाख 68 हजार 354 सैंपल्स की जांच शुक्रवार को की गई। नए मामले पाए जाने के बाद कुल एक्टिव मामलों में 3 हजार 114केस की कमी आई है।