spot_img

कोरोना: 24 घंटे में 9 हजार नए मामले, 437 की मौत

HomeNATIONALकोरोना: 24 घंटे में 9 हजार नए मामले, 437 की मौत

दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना (CORONA) के 9283 नए केस सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या में रिकॉर्ड गिरावट आई है। देश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,11,481 है, जो पिछले 537 दिन में सबसे कम है। वहीं, बीते 24 घंटे में महामारी से 437 लोगों की मौत हो गई है जबकि 10,949 लोगों ने महामारी को मात दी है।

भैयाजी ये भी देखे : कानून वापसी की तैयारी में जुटा मंत्रालय, कैबिनेट में लग सकती है मुहर

मिजोरम में 465 लोग ठीक

मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना (CORONA) के 465 लोग ठीक हुए। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। यहां कुल सक्रिय मामलों की संख्या 4,247 हैं। मिजोरम में अब तक 482 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल मामले 132320 हैं, इनमें से 127591 लोग ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या पहुंची 5,68,615

महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना (CORONA) के 68 नए मामले सामने आए। इसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 5,68,615 हो गई। जिले में दो और मरीजों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,576 हो गई है। ये मंगलवार के आंकड़ें हैं। ठाणे में कोरान से मृत्यु दर 2.03 फीसदी है। वहीं, पालघर जिले में संक्रमण के कुल 1,38,488 मामले सामन आए हैं और मृतक संख्या 3,294 है।