spot_img

भाजपा कामर्स सेल के पूर्व सदस्य रामानंद अग्रवाल ने किया कांग्रेस प्रवेश

HomeCHHATTISGARHभाजपा कामर्स सेल के पूर्व सदस्य रामानंद अग्रवाल ने किया कांग्रेस प्रवेश

रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल के कार्याें तथा वन मंत्री अकबर की कार्यशैली से प्रभावित होकर 22 नवम्बर को राष्ट्रीय अग्र गौरव रत्न से सम्मानित रामानंद अग्रवाल (Ramanand Agarwal), पूर्व सदस्य नेशनल एक्जीक्यूटिव मेम्बर कामर्स सेल (बीजेपी) ने वन मंत्री मोहम्मद अकबर के शंकर नगर निवास में कांग्रेस में प्रवेश किया।

भैयाजी ये भी देखे : 2.67 लाख छोटे भूखंडो का पंजीयन, स्वामियों का हुआ फायदा

कांग्रेस प्रवेश करने के पश्चात रामानंद अग्रवाल ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी (Ramanand Agarwal) से जुड़कर गौरवान्वित महसूस कर रहे है। प्रदेश में भूपेश बघेल सरकार छत्तीसगढ़वासियों की आकांक्षा के अनुरूप कार्य कर रही है। लगातार हर सेक्टर में सरकार नई उपलब्धियां हासिल कर रही है। छत्तीसगढ़ (Ramanand Agarwal) का लगातार एक के बाद एक राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होना इस बात का सबूत है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश एक के बाद एक नया आयाम गढ़ रहा है। कांग्रेस पार्टी में मोहम्मद अकबर जैसे सरल व्यवहार वाले नेता है जो कि सहज ही सभी को अपनी ओर आकर्षित करते है।