spot_img

पीएम का ऐलान वापस होगा कृषि कानून, राहुल बोले किसानों की जीत

HomeNATIONALपीएम का ऐलान वापस होगा कृषि कानून, राहुल बोले किसानों की जीत

दिल्ली। राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कृषि कानूनों (KRASHI KANOON) को वापस लेने का फैसला किया। पीएम मोदी ने कहा, कृषि में सुधार के लिए तीन कानून लाए गए थे, लेकिन इसका कुछ किसान संगठनों ने विरोध किया। इतनी पवित्र बात पूर्ण रूप से किसानों के हित की बात हम कुछ किसानों को समझा नहीं पाए। ऐसे में कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है। सीएम के बाद कांग्रेस नेता गाँधी ने इसे बताया है ।

भैयाजी यह भी देखे: गोल मारकर CM भूपेश ने फुटबॉल ग्राउंड का किया उदघाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक बार फिर राष्ट्र (KRASHI KANOON)  को संबोधित किया। कोरोना काल में पीएम मोदी का यह 11वां संबोधन रहा। पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत गुरुनानक देव की जयंती से की। उन्होंने देशवासियों को प्रकाशपर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पीएम मोदी ने नए कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी तपस्या में ही कोई कमी रह गई होगी, जिस कारण मैं किसान भाइयों को समझा नहीं पाया। नए कृषि कानूनों के खिलाफ जो विरोध हो रहा है उसे देखते हुए आंदोलनकारी किसानों से घर लौटने का आग्रह करता हूं और तीनों कानून वापस लेता हूं।

किसानों की परेशानियों को करीब से देखा

पीएम मोदी ने किसानों की समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि किसानों की परेशानियों को नजदीक से देखा है। किसानों की चुनौतियों को कम करने के लिए कृषि कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।आज देश सपनों को पूरा होते देख रहा है। देश में 100 में से 80 किसान छोटे हैं। 80 फीसदी किसानों के पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन है। छोटो किसानों की संख्या 10 करोड़ से ज्यादा।

नए कृषि कानूनों से छोटे किसानों को फायदा

पीएम मोदी ने कहा कि फसल बीमा योजना को प्रभावी बनाया गया। आज छोटे किसानों को फसल बीमा का लाभ मिल रहा है। किसान हित को प्राथमिकता दी गई है। 22 करोड़ किसानों को स्वॉयल हेल्थ कार्ड दिए गए हैं। सरकार ने किसानों से रिकॉर्डतोड़ खरीदारी की है। किसान हित के लिए कई पुराने कानून खत्म (KRASHI KANOON)  किए गए हैं। छोटे किसानों को ताकत देने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।