spot_img

यूपी में कांग्रेस के हाथ को नहीं मिला साथ

HomeNATIONALयूपी में कांग्रेस के हाथ को नहीं मिला साथ

दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (up chunav) में अभी तक गठबंधन का विकल्प खुला रखने की बात करने वाली कांग्रेस ने अब एकला चलो का फैसला किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करने और अकेले दम पर सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। कांग्रेस का यूपी में गठबंधन नहीं करना रणनीति का हिस्सा है या फिर सियासी मजबूरी। ऐसे में सवाल उठता है कि अकेले चुनावी रण में उतरने से कांग्रेस को क्या सियासी नफा और नुकसान होगा?

सारी सीटों पर लड़ेंगे, अपने दम पर

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर रविवार को प्रियंका गांधी ने यूपी के बुलंदशहर (up chunav) में कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022 के कार्यक्रम में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कई लोगों ने मुझसे कहा कि कुछ भी करिए इस बार गठबंधन मत करिए। मैं आप लोगों को आश्वासन देना चाहती हूं, हम सारी सीटों पर लड़ेंगे, अपने दम पर लड़ेंगे। हमने इसका प्लान भी तैयार कर लिया है।

भैयाजी ये भी देखें : रिजर्वेशन सिस्टम को अपडेट कर रहा रेलवे, अगले सात दिन तक रोजाना 6 घंटों के लिए शट डाउन रखेगा PRS

प्रियंका ने कहा कि यूपी में यदि कांग्रेस को जीतना होगा तो पार्टी अपने दम पर ही जीतेगी। पार्टी प्रदेश की हर सीट पर अपने कार्यकर्ता को ही प्रत्याशी बनाकर उतारेगी। यूपी में बीजेपी के खिलाफ सिर्फ कांग्रेस ही हर जगह पर खड़ी है। प्रदेश के प्रमुख विपक्षी सपा और बसपा ने तो बीजेपी के सामने सरेंडर कर दिया है। पिछले डेढ़ साल में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता जेल में रहे। बीजेपी से सिर्फ हम लड़ रहे हैं, इसलिए हम निशाने पर हैं। इस बार हम सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे और 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देंगे।

40 फीसदी महिलाओं को टिकट देंगे

कांग्रेस (up chunav) यूपी में अब भले की अकेले चुनावी रण में उतरने का ऐलान किया हो, लेकिन कुछ दिनों पहले तक गठबंधन के लिए बेताब थी। कांग्रेस के यूपी चुनाव ऑब्जर्वर व छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल से लेकर प्रियंका गांधी तक सूबे में गठबंधन के लिए विकल्प खुला रखने की बात कह रहे थे। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद सहित पार्टी के तमाम नेता गठबंधन करने की पैरवी कर रहे थे।