spot_img

3158 बच्चों ने दी राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा

HomeCHHATTISGARHBASTAR3158 बच्चों ने दी राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा

सुकमा। भारत सरकार की एन.सी.ई.आर.टी. नई दिल्ली के माध्यम से 12 नवंबर को स्कूली विद्यार्थियों का राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा सुकमा (SUKMA NEWS) में भी अयोजित किया गया।

सुकमा जिले (SUKMA NEWS) में इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को कलेक्टर विनीत नंदनवार के मार्गदर्शन में और नितीन डडसेना जिला शिक्षा अधिकारी, सुकमा के निर्देशन में चयनित 109 शासकीय/अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में सफलतापूर्वक सर्वेक्षण परीक्षा सम्पन्न किया गया। जिसमें कक्षा तीसरी, पॉचवी, आठवी एंव दसवी के 3158 बच्चे शामिल हुये।

भैयाजी ये भी देखें :  नगर निगम दुर्ग को मिली बड़ी उपलब्धि, नई दिल्ली में अवार्ड के लिए आमंत्रित

एन.सी.ई.आर.टी. के निर्देशानुसार सर्वेक्षण कार्य के लिए नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, डी.ए.व्ही. विद्यालय एंव अन्य विद्यालयो के शिक्षकों को आर्ब्जवर (131) एवं फील्ड ईन्वेस्टिगेटर (209) के रूप में नियुक्ति सी.बी.एस.ई. बोर्ड के द्वारा की गई थी। जिनके द्वारा चयनित विद्यालयों मे उपस्थित होकर राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा को सम्पन्न कराया गया। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का जिला एवं विकासखण्ड स्तर (SUKMA NEWS) से भी मॉनिटरिंग टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया।