spot_img

हादसा : गर्म स्लैग से झुलसे 6 मजदूर, एक गंभीर

HomeCHHATTISGARHहादसा : गर्म स्लैग से झुलसे 6 मजदूर, एक गंभीर

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में स्थित बीएसपी प्लांट (BSP PLANT) में सोमवार की रात बड़ा हादसा हो गया, जिसमे 6 मजदूर जुलस गए। इनमें दो मजदूर प्लांट के और 4 यादव इंटरप्राइजेस के ठेका मजदूर थे।

भैयाजी ये भी देखे: कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 10 हजार मामले, 332 मौत

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब 8.30 बजे एमआरडी यूनिट-2 में प्रोडक्शन (BSP PLANT)  का काम चल रहा था। इस दौरान वहां बड़ी मात्रा ग्रम स्लैग (राखड़) निकली थी। इस स्लैग को ठंडा कर बैठाने के लिए कुछ मजदूरों को लगाया था। इस दौरान ऑपरेटर ने जब कंटेनर को पलटा। नीचे पानी जमा था, जिसमें स्लैग के गिरने के बाद जोरदार धमाका हुआ और गर्म छींटों ने आसपास काम कर रहे 6 मजदूरों को चपेट में ले लिया। सबसे अधिक प्रभावित ठेका श्रमिक क्रेन ऑपरेटर मनीष कुमार साहू हुआ है। उसका पेट बुरी तरह झुलस गया है। पांच मजदूरों (BSP PLANT) की उपचार के लिए सेक्टर-9 स्थित अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।

जो कर्मी घायल हुए हैं उनमे मनीष कुमार साहू (41) ठेका श्रमिक क्रेन ऑपरेटर, पी राजू नायर (47), मैथी अलगन (58), विजय कुमार डोलई (38), रजनीश कुमार चौहान (31) शामिल है इनमें मनीष कुमार साहू 65% तक झुलसे हैं। जिसके कारण उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि बाकी घायल 5 से 10 प्रतिशत झुलसे हैं।