spot_img

मां से लोन वसूलने पहुंचता था रिकवरी एजेंट, बेटी को हुआ प्यार, पुलिस ने कराई मंदिर में शादी

HomeNATIONALमां से लोन वसूलने पहुंचता था रिकवरी एजेंट, बेटी को हुआ प्यार,...

पटना। झारखंड की रहने वाली एक लड़की और झारखंड के ही एक लड़के ने शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना (PATNA NEWS) में शादी कर ली। पटना के फुलवारी शरीफ थाने के पुलिसकर्मियों ने इस प्रेमी जोड़े की शादी करा दी। लड़का झारखंड के बराडीह का रहने वाला है तो वहीं, लड़की झारखंड के रामगढ़ के हजारीबाग की रहने वाली है।

भैयाजी ये भी देखे:  आमरण अनशन पर थे सपा नेता, पुलिस ने जबरदस्ती लगवाया ड्रिप

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड के रामगढ़ के हजारीबाग की रहने वाली युवती की मां ने लोन लिया था। वह लोन के पैसे नहीं चुका पा रही थी। इसकी वजह से रिकवरी एजेंट झारखंड के ही बराडीह का निवासी अमर कुमार युवती के घर जाता रहा। अमर युवती की मां पर लोन के पैसे लौटाने का दबाव बनाता रहा। लोन (PATNA NEWS) की रिकवरी के सिलसिले में लगातार आते-जाते अमर कुमार से ऋतु नाम की युवती की आंखें चार हुईं और वो उसे अपना दिल दे बैठी।

शिकायत के बाद कराई शादी

अमर और ऋतु, दोनों का इश्क समय के साथ परवान चढ़ने लगा। कुछ दिनों के बाद एक समय ऐसा भी आया जब दोनों ने साथ जीने-मरने के वादे कर लिए। युवती अमर के साथ अपना घर छोड़कर बिहार (PATNA NEWS)  भाग आई और दोनों पटना में रहने लगे। बताया जाता है कि युवती और युवक पिछले छह महीने से पटना के फुलवारी इलाके में रह रहे थे। दो दिन पहले अमर ने युवती से शादी करने से साफ मना कर दिया। इसके बाद युवती फुलवारी शरीफ थाने पहुंची और अपनी पूरी रामकहानी पुलिस को बताई। अमर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंची युवती को समझा-बुझाकर पुलिसकर्मियों ने दोनों के बीच समझौता करा दिय।पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में फुलवारी शरीफ के शिव मंदिर में दोनों की शादी हो गई। शादी के बाद दोनों झारखंड लौट गए हैं।