spot_img

Breaking : छत्तीसगढ़ में फिलहाल नहीं खुलेंगे स्कुल, मंत्री बोले चर्चा कर लेंगे फैसला

HomeCHHATTISGARHBreaking : छत्तीसगढ़ में फिलहाल नहीं खुलेंगे स्कुल, मंत्री बोले चर्चा कर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल स्कुल (School) नहीं खोले जाएंगे। इस बात की जानकारी प्रदेश के स्कुल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने मीडिया को दी है। भारत सरकार ने अनलॉक 5 के तहत स्कुल(School) खोलने के लिए गाइडलाइन ज़ारी की थी। हालाँकि केंद्र सरकार ने स्कूलों को खोलने का अधिकार और अंतिम फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ा था। इसके लिए केंद्र सरकार से SOP भी ज़ारी की थी, इस SOP के साथ ही देश के कई राज्यों में 15 अक्टूबर से स्कुल खोले जाएगे।

भैयाजी ये भी पढ़े : वन अधिकारों की मान्यता देने वाला अग्रणी राज्य बना “छत्तीसगढ़”

मगर छत्तीसगढ़ में 15 अक्टूबर से स्कुल (School) नहीं खोले जाएंगे। इस संबंध में प्रदेश के स्कुल शिक्षा मंत्री ने कहा कि “वर्तमान हालातों को ध्यान में रखते हुए कोई भी फैसला लिया जा रहा है। ऐसे में सभी स्कूल प्रमुखों और अभिभावकों से चर्चा के बाद ही ये तय किया जा सकेगा कि प्रदेश में स्कूल खोला जाए या नहीं। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया के स्कूल खोलने के बाद भी ऑनलाइन क्लासेस चलती रहेगी। फिलहाल हम प्रदेश के भीतर 15 अक्टूबर से स्कूल नहीं खोल रहे है।”