रायपुर। एक माह से ज्यादा समय से चल रही ट्रांसपाेर्टराें की हड़ताल अंततः आज परविहन मंत्री माे. अकबर (MANTRI AKBAR) की पहल पर समाप्त हाे गई है। मालभाड़ा 13 फीसदी बढ़ा दिया गया है। अब शनिवार से सीमेंट प्लांटाें से परिवहन हाेने लगेगा।
भैयाजी ये भी देखे : रि-रोलिंग मिलों पर कोयले-बिजली की दोहरी मार, प्लांट बंद होंगे हफ्ते भर के लिए
मोहम्मद अकबर (MANTRI AKBAR) ने शुक्रवार 15 अक्टूबर को एक बार फिर से दोनों पक्षो की बात सुनकर दोनों पक्षों की सहमति लेते हुए फरवरी 2021 मे बढ़े 12 प्रतिशत माल भाड़े मे 13 प्रतिशत जोड़कर अब कुल 25 प्रतिशत माल भाड़ा बढाने का आदेश दिया है। बेस भाड़ा फरवरी 2021 को मानकर सीमेंट इंडस्ट्रीज़ में परिवहन होने वाले सभी जिन्सो (फलाई ऐश बल्कर, किल्कंर, कोयला, जिप्सम आदि) पर लागू होगा।
जिन कंपनियों ने मार्च 2021 के बाद बस्तर, कोरापुट क्षेत्र मे 3 प्रतिशत भाड़ा बढ़ाया था 12 + 3 = 15 प्रतिशत कम करके बस्तर, कोरापुट क्षेत्र मे 10 प्रतिशत माल भाड़ा बढाया जाएगा और जिन सीमेंट कंपनियों द्वारा कई स्टेशन मे भाड़ा कम किया गया था उनको फरवरी 2021 का बेस भाड़ा पकड़कर कुल अभी 15/10/2021 तक 25 प्रतिशत भाड़ा बढाना होगा। जो कंपनियाँ फरवरी 2021 के पहले बीडिंग सिस्टम से चल रही थी जिनका कोई बेस भाड़ा नही था वह अपने करीब वाली कंपनी की भाड़ा लिस्ट को बेस मानते हुऐ वृध्दि करेगी। सभी परिवहन (MANTRI AKBAR) संगठनों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर का आभार व्यक्त किया है।