spot_img

कोरोना अपडेट : देशभर में 94 करोड़ को लगा टिका, 18 हज़ार नए मरीज़ की हुई पहचान

HomeNATIONALकोरोना अपडेट : देशभर में 94 करोड़ को लगा टिका, 18 हज़ार...

 

नई दिल्ली। कोरोना से लड़ने पिछले 24 घंटों में 66,85,415 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 94 करोड़ (94,70,10,175) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 92,12,314 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

पिछले 24 घंटों में 23,624 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,32,71,915 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.99% है।स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 105 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 18,166 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 2,30,971 सक्रिय रोगी हैं। ये पिछले 208 दिनों में सबसे कम हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.68 प्रतिशत हैं। देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 12,83,212 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 58.25 करोड़ (58,25,95,693) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.57 प्रतिशत है जो पिछले 107 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.42 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 41 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 124 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।