spot_img

Big Breaking : दंतेवाड़ा में CRPF के एक जवान ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

HomeCHHATTISGARHBASTARBig Breaking : दंतेवाड़ा में CRPF के एक जवान ने खुद को...

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में CRPF के एक जवान ने खुद को गोली मार ली है। जवान ने कैंप में ही आत्महत्या का प्रयास किया है। कैंप में अचानक गोली चलने की आवाज़ सुनने के बाद साथी जवानों ने आत्महत्या का प्रयास करने वाले जवान को आनन फानन में इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में दाखिल किया है। जहाँ डॉक्टरों ने जवान की हाल बेहद नाज़ुक बताई है।

भैयाजी ये भी देखे : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस : बुजुर्ग समाज के अमूल्य धरोहर, अनुभव का…

गौरतलब है कि CRPF 111 बटालियन के जवान ने आत्महत्या का ये प्रयास किया है। बताया गया है कि जवान की तैनाती दंतेवाड़ा के समेली कैंप में थी।

इस घटना की पुष्टि करते हुए जिले के एसडीशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल कहा कि CRPF कैंप समेली में 111 बटालियन के जवान ने अपने ही AK 47 रायफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या का प्रयास किया है।

भैयाजी ये भी देखे : इंडियन नेवी सेलिंग चैंपियनशिप 2021 का आगाज़, 90 से ज़्यादा प्रतिभागी…

गोली लगने की वजह से जवान को घायल स्थिति में तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ASP जायसवाल ने कहा कि जवान ने किन कारणों से खुद पर गोली चला कर आत्महत्या का प्रयास किया है इसकी जाँच पड़ताल की जा रही है।