spot_img

Share Market : सेंसेक्स में 524.58 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी लुढ़का

HomeINTERNATIONALBUSINESSShare Market : सेंसेक्स में 524.58 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी लुढ़का

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में अक्टूबर महीने की शुरुवात बेहद निराशाजनक हुई। सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार के शुरूआती कारोबारी सत्र के दौरान लाल निशान पर पहुंचकर कारोबार कर रहे हैं।

भैयाजी ये भी देखे : इंडियन नेवी सेलिंग चैंपियनशिप 2021 का आगाज़, 90 से ज़्यादा प्रतिभागी…

सेंसेक्स में 524.58 अंकों की गिरावट दर्ज़ की गई। जिसके बाद सेंसेक्स 58,601.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स अपने 59,126.36 के पिछले बंद से 58,889.77 स्तर पर खुला।

इधर निफ्टी में 153.20 अंक की गिरावट दिखाई दी, जिसके साथ निफ्टी आज 17,464.95 अंक पर कारोबार कर रहा है। यह अपने पिछले बंद 17,618.15 स्तर से 17,531.90 स्तर पर खुला।

Share Market : गुरूवार को हुई थी सपाट शुरुवात

गौरतलाह है कि गगुरुवार को भी शेयर बाजार (Share Market) में सेंसेक्स और निफ्टी ने सपाट कारोबार किया था। इस कारण 30 अंकों का संवेदनशील सूचकांक 12.47 अंक की गिरावट के साथ 59,400.80 पर कारोबार किया था। गुरूवार को सेंसेक्स अपने पिछले 59,413.27 के स्तर से 59,549.57 पर खुला था।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच…

इधर निफ्टी भी गुरूवार को अपने पिछले बंद 17,711.30 से 17,718.90 पर खुलने के बाद 12.80 अंक की गिरावट के साथ 17,698.50 पर कारोबार कर रहा है।