spot_img

आसमान में राफेल दिखाएंगे अपना जौहर, अफसरों ने तय किया ये दिन

HomeNATIONALआसमान में राफेल दिखाएंगे अपना जौहर, अफसरों ने तय किया ये दिन

दिल्ली. वायुसेना के बेड़े में शामिल हुआ राफेल (Rafael) विमान 8 अक्टूबर को वायु सेना दिवस की परेड में शिरकत करके आसमान में अपना जौहर दिखाएंगे। भारतीय सेना के अधिकारियों ने मीडियाकर्मियों को यह जानकारी दी है।
आपको बता दे कि वर्ष 1932 में भारतीय वायुसेना की स्थापना के उपलक्ष्य में हर वर्ष 8अक्टूबर को वायुसेना दिवस मनाया जाता है। इस साल वायुसेना 88वीं वर्षगांठ मनाएगी। गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस पर वार्षिक परेड में विभिन्न विमानों को प्रदर्शित किया जाएगा।

राफेल 4.5 पीढ़ी का लड़ाकू विमान

भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी ने ट्वीट करते हुए लिखा, कि राफेल (Rafael) 4.5 पीढ़ी का लड़ाकू विमान है। 8 अक्टूबर को वायु सेना दिवस की परेड में दूसरे विमानों के साथ ही राफेल विमान भी हिस्सा लेगा। दोहरे इंजन ओम्नीरोल के साथ हवाई टोही, सटीकता से वार, जहाज रोधी और परमाणु संपन्न, हथियारों से लैस राफेल आसमान में अपना शौर्य प्रदर्शन करेगा।
राफेल की ताकत और इसकी 10 बड़ी खासियत:

  • दरअसल, राफेल 4.5वीं पीढ़ी का विमान है। जिसमें राडार से बच निकलने की युक्ति है।
  • यह लड़ाकू विमान परमाणु आयुध का इस्तेमाल करने में सक्षम है।
  • यह हवा से हवा में और हवा से जमीन पर हमले कर सकता है।
  • राफेल हवा से जमीन पर मार वाली स्कैल्प मिसाइल है।
  • स्कैल्प मिसाइल की रेंज 300 किमी, हथियारों के स्टोरेज के लिए 6 महीने की गारंटी है।
  • राफेल की अधिकतम स्पीड 2,130 किमी/घंटा है और इसकी मारक क्षमता 3700 किमी. तक है।
  • राफेल (Rafael) में बहुत ऊंचाई वाले एयरबेस से भी उड़ान भरने की क्षमता है। लेह जैसी जगहों और काफी ठंडे मौसम में भी लड़ाकू विमान तेजी से काम कर सकता है।
  • राफेल 24,500 किलो उठाकर ले जाने में सक्षम है और 60 घंटे अतिरिक्त उड़ान की गारंटी भी है।
  • राफेल विमान दो इंजनों वाला बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है।
  • राफेल अत्याधुनिक हथियारों से लैस होने वाला लड़ाकू विमा है। इस जेट के साथ मेटेअर मिसाइल भी है।
  • 1 मिनट में 60,000 फुट की ऊंचाई और 4.5 जेनरेशन के ट्विन इंजन से लैस है।