spot_img

युद्धवीर सिंह जूदेव का 22 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार, विजय विहार पैलेस से निकलेगी अंतिम यात्रा

HomeCHHATTISGARHयुद्धवीर सिंह जूदेव का 22 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार, विजय विहार...

 

जशपुर। छत्तीसगढ़ ब्रेवरेज कार्पोरेशन के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन पश्चात उनका अंतिम संस्कार 22 सितंबर को किया जाएगा। स्व.युद्धवीर सिंह जूदेव की अंतिम यात्रा में भाजपा के तमाम आला नेताओं समेत राज्य के विभिन्न जिलों और देश के अन्य राज्यों से भी लोगों के आने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

गौरतलब है कि जशपुर राज परिवार में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.कुमार दिलीप सिंह जूदेव के छोटे पुत्र युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन रविवार व सोमवार की दरमियानी रात्रि 4 बजे बैंगलुरु में लीवर संक्रमण के उपचार के दौरान हुआ है।

निधन पश्चात युद्धवीर सिंह जूदेव का पार्थिव शरीर मंगलवार को सुबह 11 बजे जशपुर पहुंचेगा। जिसके पश्चात बुधवार को सुबह 11 बजे पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए विजय विहार पैलेस से मुक्तिधाम ले जाया जाएगा। इस दौरान अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।