spot_img

पंजाब सीएम के पद को अंबिका सोनी ने मना किया

HomeNATIONALपंजाब सीएम के पद को अंबिका सोनी ने मना किया

दिल्ली। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब (PUNJAB CM) का अगला सीएम कौन होगा? अब ये सवाल सबके मन में है। रविवार सुबह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अंबिका सोनी का नाम सीएम पद के लिए उछला, लेकिन कुछ ही देर बाद खबर आई कि उन्होंने खुद इस पद के लिए मना कर दिया है। अंबिका सोनी पंजाब में सिख चेहरे को देखना चाहती हैं। इस बीच पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर ने कहा है कि वे नवजोत सिंह सिद्धू को सीएम बनाने की किसी भी कोशिश का विरोध करेंगे।

भैया जी ये भी देखे :  प्रदेश में बढ़ता जा रहा हाथियों का आतंक: कौशिक

विधायक दल की बैठक रद्द

पंजाब (PUNJAB CM)  कांग्रेस में संकट गहरा रहा है। सीएम पद के नाम पर सहमति नहीं होने के बाद आज होने वाली विधायक दल की बैठक रद्द कर दी गई है। पंजाब कांग्रेस के महासचिव प्रगट सिंह ने ये जानकारी दी है। पार्टी अब सबसे पहले सीएम पद के नाम पर एकजुटता बनाने की कोशिश कर रही है।

कल चंडीगढ़ में होगा शपथ ग्रहण समारोह

पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री (PUNJAB CM)  के नाम के साथ दो उप मुख्यमंत्रियों को भी बनाए जाने की चर्चा है। डिप्टी सीएम की रेस में पार्टी का दलित चेहरा रहे डॉक्टर राजकुमार वेरका का नाम भी शामिल है। मीडिया से चर्चा के दौरान डॉक्टर राजकुमार वेरका ने कहा कि उन्हें अभी इसकी जानकारी नहीं है कि कौन डिप्टी सीएम या सीएम बनने जा रहा है? लेकिन इतना तय है कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के नाम आज फाइनल हो जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह सोमवार 20 सितंबर को चंडीगढ़ में होगा।