spot_img

भाजपा का समर्पण अभियान, जिला अस्पताल में लगाया झाड़ू, कुष्ठ बस्ती में बांटें गए फल

HomeCHHATTISGARHभाजपा का समर्पण अभियान, जिला अस्पताल में लगाया झाड़ू, कुष्ठ बस्ती में...

 

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए “समर्पण अभियान” के दूसरे दिन भाजपा के तमाम दिग्गज नेता राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल पहुंचे। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने पंडरी के जिला अस्पताल में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया। वहीं उन्होंने लोगों से स्वच्छता पर अपना सहयोग देने की अपील भी की।

इस अभियान में रायपुर के सांसद सुनील सोनी, जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, संजय श्रीवास्तव समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

सांसद सुनील सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को “सेवा ही समर्पण है” अभियान के तहत पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मना रहे। रायपुर जिला में भी भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता विभिन्न आयोजनों में शामिल हो रहे हैं। इसी तारतम्य में आज रायपुर के जिला अस्पताल में यह सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अभियान से आम जनता को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

कुष्ठ बस्ती में बांटे फल

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश जिला अस्पताल के बाद कुष्ठ बस्ती पहुंचे, जहां उन्होंने फल वितरण किया। साथ में रायपुर सांसद सुनील सोनी जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी अमित साहू भाजपा महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी ओंकार बैस उपस्थिति
भाजपा महामंत्री संगठन पवन साय, राजीव अग्रवाल,सच्चिदानंद उपासने,संजय श्रीवास्तव, अनुराग अग्रवाल उपस्थित है।