spot_img

फिल्मी स्टाईल में बस में लड़की को किया किस…दर्ज हुई FIR, लड़के की तलाश जारी

HomeNATIONALCRIMEफिल्मी स्टाईल में बस में लड़की को किया किस...दर्ज हुई FIR, लड़के...

नई दिल्ली। बस से उतरने से पहले एक लड़के ने कॉलेज की छात्रा को फिल्मी स्टाईल में किस कर दिया, जिससे खफा होकर लड़की ने लड़के के खिलाफ FIR दर्ज करा दी है।
कर्नाटक पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद लड़के की तलाश जारी है।

बैंगलोर पुलिस के आला अफसरों ने बताया कि, घटना 13 सितंबर की है, जब लड़की विनायक चतुर्थी उत्सव के बाद सरकारी बस से बेल्लारी से बेंगलुरु लौट रही थी।

उसने आरोप लगाया कि, एक लड़का जो उसके करीब सीट पर बैठे था वो ‘गीता गोविन्दम’ तेलुगू फिल्म देख रहा था, जिसमें एक सीन में हीरो, लड़की के नींद में होने पर किस कर लेता है। उसने भी वहीं सीन दोहराने की कोशिश की, जब वह बस में सो रही रही थी तो वो उसे अजीब नजर से देख रहा था।

जब बस पीन्या-जलहाली के पास यात्रियों के उतरने के लिए रुकी तो लड़के ने लड़की के गाल पर किस किया और बस से उतर गया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, युवक बस से नीचे उतर गया और गायब हो गया।

उसका ‘फिल्मी अंदाज’ वाला प्रयास लड़की को रास नहीं आया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि आर्किटेक्चर की छात्रा ने सहयात्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।