spot_img

मुंबई की रेप पीडि़ता ने अस्पताल में दम तोड़ा

HomeNATIONALमुंबई की रेप पीडि़ता ने अस्पताल में दम तोड़ा

मुंबई। मुंबई में रेप और यातना की शिकार महिला ने शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ (DEATH) दिया। मुंबई में उपनगर साकीनाका में एक टेंपो के अंदर 34 साल एक महिला के साथ बलात्कार और बेरहमी से हमला करने का मामला शुक्रवार को सामने आया था। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में आरोपी मोहन चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश (DEATH) जारी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया कि खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक महिला की पिटाई कर रहा है।

भैयाजी ये भी देखे : 24 घंटे में 33 हजार नए COVID-19 केस

अधिकारी ने बताया कि महिला का पता लगाने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खून से लथपथ महिला को नगर निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, महिला के साथ बलात्कार किया गया और उसके निजी अंगों में लोहे की रॉड से हमला (DEATH) किया गया था। उन्होंने बताया कि यह घटना सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के अंदर हुई। अधिकारी ने बताया कि वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं।