spot_img

बिहार चुनाव: NDA में माथापच्ची कायम, महागठबंधन की सीटें भी उलझी

HomePOLITICALELECTIONबिहार चुनाव: NDA में माथापच्ची कायम, महागठबंधन की सीटें भी उलझी

पटना.| विधानसभा चुनाव (Assembly election) के पहले चरण का नामांकन बीते दो दिन हो गया, लेकिन अब तक सीटों का विवाद नहीं सुलझ पाया है। बिहार चुनाव (Bihar Election) में दावेदारी ठोक रही प्रमुख पार्टियों में मंथन का दौर जारी है। NDA में शुक्रवार को सीट शेयरिंग का पेच पूरी तरह नहीं सुलझ पाया। दूसरी तरफ विपक्षी महागठबंधन में शुक्रवार देर रात सीटों का बंटवारा तय हो गया।

राजद के 135, कांग्रेस के 70 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव

राजद नेता तेजस्वी यादव की और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की बातचीत के बाद महागठबंधन में सीटों का मसला सुलझता दिखा। सूत्रों के मुताबिक, महागठबंधन में राजद के 135 सीटों पर उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस को 70 सीटें मिलेंगी। भाकपा माले के 19 और दस सीटों पर भाकपा व माकपा के उम्मीदवार होंगे। 7 सीटें वीआईपी और 2 सीटें झामुमो के खाते में जाएंगी। बिहार में मनिहारी और कटोरिया अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

लोजपा ने साधी चुप्पी

दूसरी ओर, एनडीए में लोजपा की चुप्पी के कारण जदयू और भाजपा के बीच सीटों की गुत्थी उलझी रही और करीब दर्जन भर पसंदीदा सीटों को लेकर दोनों दल आमने-सामने हैं। जदयू की ओर से सांसद ललन सिंह भाजपा नेताओं के साथ गुत्थी सुलझाने में जुटे रहे। भाजपी की सीटों पर मंथन कर बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस दोपहर बाद दिल्ली लौट आये। दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पार्टी के नेताओ द्वारा सीटों का मंथन जारी है।

भैयाजी ये भी देखे-Breaking News : राजधानी के क्वींस क्लब में चली गोली, मौके पर पुलिस

BJP के प्रस्ताव पर बैठक आज

नए प्रस्ताव पर अब चिराग ने शनिवार को पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी भाजपा के प्रस्ताव पर अंतिम फैसला करेगी। लोजपा सूत्रों के मुताबिक पार्टी का एक धड़ा राज्य की 143 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करने के पक्ष में है, जबकि भाजपा ने चिराग को कह दिया है कि वह लोजपा के जदयू के खिलाफ उम्मीदवार उतारे जाने का समर्थन नहीं करेगी। सूत्रों की माने तो लोजपा नामांकन करने में देरी नहीं चाहती है।