spot_img

Queens Club : दो और लड़कियां हुई गिरफ्तार, अब इनकी बारी…

HomeCHHATTISGARHQueens Club : दो और लड़कियां हुई गिरफ्तार, अब इनकी बारी...
रायपुर। Queens Club में मामलें में दो और युवतियों को तेलीबांधा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये दोनों सगी बहने है, जो रायपुर के शंकरनगर इलाकें में रहती है। तेलीबांधा थाना प्रभारी आर के साहु ने बताया कि “लॉकडाउन के दौरान बिना अनुमति के राजवीर कौर एवं अन्य साथियों के द्वारा बर्थडे पार्टी मनाया गया था। दुर्ग निवासी हितेष भाई पटेल के द्वारा भीड़ भाड़ में अपने पास रखे पिस्टल से गोली चला दिया था। जिस पर थाना तेलीबांधा में दो अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। इसी प्रकरण में आज प्रकरण के दो आरोपिया मीनल माण्डविया और सोनाली माण्डविया को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु कोर्ट में पेश किया गया।” गौरतलब है कि इस मामलें में अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी पहले की जा चुकी थी। अब पुलिस को इस मामलें में चम्पालाल जैन, नमित जैन, नेहा जैन और मिनाली सिंघानिया की तलाश है।