spot_img

PM नरेंद्र मोदी के लिए तैयार किया गया बोइंग 777 पहुंचा भारत, जाने क्या है इसके ख़ास फीचर्स

HomeNATIONALCOUNTRYPM नरेंद्र मोदी के लिए तैयार किया गया बोइंग 777 पहुंचा भारत,...

दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी के लिए तैयार किया गया महाबली विमान यानि बोइंग 777 (Boeing 7) गुरुवार दोपहर 3 बजे दिल्ली इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर उतर गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति के एयरफोर्स वन जैसी क्षमताओं से लैस इस विमान में कई विशेषताएं हैं। इस बोइंग 777 विमान का उपयोग पीएम के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू भी करेंगे।

आपको बता दे कि, बोइंग 777 (Boeing 7) विमान की रफ़्तार 900 किलोमीटर प्रति घंटे है। अमेरिका से इस विशालकाय विमान का गुरुवार को भारत की धरती पर आगमन हुआ है। बोइंग 777 विमान पर मिसाइल का असर भी नहीं होगा। इस विमान का अपना खुद का मिसाइल डिफेंस सिस्टम है। इस विमान में मिरर बॉल सिस्टम भी है। ये आधुनिक इंफ्रारेड सिग्नल से चलने वालीं मिसाइलों को भ्रमित कर सकता है।

रडार को कर सकता है जाम

इस विमान के अगले हिस्से में जैमर लगा है। जो दुश्मन के रडार सिग्नल को जाम करने की शक्ति रखता है। यह विमान सेल्फ प्रोटेक्शन सूइट्स और अत्याधुनिक कम्यूनिकेशन सिस्टम से लैस है। इसमें हवा में ही ईंधन भरने की क्षमता है। एक बार ईंधन भरने पर भारत से अमेरिका तक की लंबी उड़ान भर सकता है। आपको बता दे कि अमेरिका से भारत ने फरवरी में 8400 करोड़ रुपये की लागत से ऐसे दो विमानों की डील की थी। दूसरा विमान भी जल्द भारत आ सकता है। बोइंग 777 (Boeing 7) को आने वाले समय में एयर इंडिया नहीं बल्कि भारतीय वायुसेना ऑपरेट करेगी।