spot_img

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की होगी एंजियोप्लास्टी, बघेल ने जल्द स्वस्थ होने की कामना

HomeCHHATTISGARHमुख्यमंत्री अशोक गहलोत की होगी एंजियोप्लास्टी, बघेल ने जल्द स्वस्थ होने की...

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी कि एसएमएस अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी होगी। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर पर दी है।

भैयाजी ये भी देखे : दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का दिलचस्प बयान, तो क्या…

गहलोत ने अपने ट्वीट में कहा, “कोविड के बाद, मुझे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही थीं और कल से, मेरे सीने में तेज दर्द हो रहा था। एसएमएस अस्पताल में अपना सीटी एनजीओ करवाया है।” उन्होंने कहा, “एंजियोप्लास्टी की जाएगी। मुझे खुशी है कि मैं इसे एसएमएस अस्पताल में करवा रहा हूं। मैं ठीक हूं और जल्द ही वापस आऊंगा। आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं मेरे साथ हैं।”

इधर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा “आप जल्द स्वस्थ हो जाएंगे अशोक गहलोत जी, आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”

गौरतलब है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने दिल्ली रवाना होने की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक उनके छाती में दर्द उठा। जिसके बाद उन्हें आनन फानन में एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

भैयाजी ये भी देखे : मंत्री और सलाहकार के साथ दिल्ली रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल,…

इधर डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी करने की बात कहीं है। इधर सीएम गहलोत की तबीयत बिगड़ने के कारण उनके तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिए गए है।