spot_img

EXECLUSIVE: छत्तीसगढ़ में अब बारकोड के आधार पर कचरा उठाएगा नगर निगम

HomeCHHATTISGARHBILASPUREXECLUSIVE: छत्तीसगढ़ में अब बारकोड के आधार पर कचरा उठाएगा नगर निगम

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में अब नगर निगम (NAGAR NIGAM) के अधिकारी बारकोड के आधार पर कचरे का उठाव करेंगे। जिला बिलासपुर पहला शहर होगा जहां डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की मॉनिटरिंग जीपीएफ और बार कोड के माध्यम से होगा। इस प्रक्रिया से निगम को सीधे पता चलेगा कि कचरा कलेक्शन सही ढंग से हो रहा है या नहीं। अब स्मार्टसिटी प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में 50 हजार घरों को इसके लिए चिह्नाकिंत किया गया है।

प्रदेश में बिलासपुर से इसका पहला प्रयोग

दरअसल, अभी तक निगम (NAGAR NIGAM) में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की मैनुअली मॉनिटरिंग की जा रही है। जिसके कारण कई बार डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में आ रही दिक्कतों पर निगम को बहुत लेट से जानकारी मिलती है। यही नहीं कई बार कचरा कलेक्ट करने वाली गाडय़िां घरों से बिना कचरा कलेक्ट किए ही वापस आ जाती हैं।

भैयाजी ये भी देखे : कोरोना : पिछले पांच महीने में सबसे कम मरीज़ मिले, तीन…

सफाई कर्मचारियों की शत प्रतिशत मॉनीटरिंग हो, इसलिए नगर निगम (NAGAR NIGAM)  स्मार्ट सिटी के अधिकारी अब डोर टू डोर कचरा कलेक्शन पर सीधे नजर रखने जा रहा है। इसके लिए इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के तहत निगम सभी घरों की बार कोडिंग कर रहा है। जिसमें घरों के बाहर एक सेंसर लगाए जा रहे हैं, जो कचरा कलेक्शन करने पहुंची गाडि़यों में लगे सिस्टम को स्कैन कर कचरा कलेक्ट करने की जानकारी सीधे सर्वर को भेजेंगे।