spot_img

दिल्ली में भूपेश-सिंहदेव की राहुल से होगी मुलाकात, निज़ाम बदलेगा या फिर…

HomeCHHATTISGARHदिल्ली में भूपेश-सिंहदेव की राहुल से होगी मुलाकात, निज़ाम बदलेगा या फिर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आर टी एस सिंह देव आज दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया भी होंगे।

इस मुलाकात के पीछे कांग्रेस के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर ढाई ढाई साल के मुख्यमंत्री की खबर ने जोर पकड़ा है। हालांकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दोनों ही अब तक सरकार के काम काज का रिपोर्ट कार्ड दिल्ली में सौपेंगे। कोरोना काल मे राज्य सरकार द्वारा लिए गए फैसले, संभावित तीसरी लहर की तैयारी, किसानों के लिए किए गर कामकाजो की विस्तृत रिपोर्ट सौपेंगे।

इधर प्रदेश संगठन के कामकाज की रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रभारी पी एल पुनिया राहुल गांधी को देंगे। जिसके बाद पार्टी की आगामी चुनाव के लिए रीतिनीति और कार्यक्रम तय किए जाएंगे। इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने जन्मदिन पर ही दिल्ली रवाना होने के बाद सही ढाई ढाई साल के मुख्यमंत्री वाले फार्मूले पर पूरे प्रदेश में चर्चाएं शुरू हो गई है।

ये चर्चाएं इसलिए भी लाज़मी है क्योंकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली पहुंचे है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और पीएल पुनिया के साथ इनकी राहुल गांधी से मुलाकात भी मुक़र्रर है, जिसके चलते ही यह चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं।बहरहाल प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया पहले ही ढाई ढाई साल के फार्मूले को खारिज कर चुके हैं।

कैबिनेट में हो सकता है फ़ेरबदल

इधर सीएम भूपेश, टीएस सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया की राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान सभी मंत्रियों के कामकाज की भी रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

ऐसे में जिन मंत्रियों का डाउन परफार्मेंस होगा उन्हें आराम दिया जा सकता है। राहुल गांधी से चर्चा के बाद भूपेश मंत्रिमंडल में कुछ चेहरे में शामिल हो सकते हैं, अगर ऐसा ना हो तो पुराने चेहरों में उनके मंत्रालय का पोर्टफोलियो बदला जा सकता है।