spot_img

BJP की गुड गवर्नेंस का पहला चेहरा थे कल्याण सिंह

HomeNATIONALBJP की गुड गवर्नेंस का पहला चेहरा थे कल्याण सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह (KALYAN SIUNGH) का शनिवार को लखनऊ में निधन हो गया है। कल्याण सिंह अपने कई कामों के लिए भारतीय राजनीति में याद किए जाएंगे। कल्याण सिंह ने यूपी के मुख्यमंत्री का पद संभाला था तो प्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं में नकल को बोलबाला था। कानून व्यवस्था का बुरा हाल था। कल्याण सिंह ने अपना कार्यकाल सम्हालते ही इन स्थितियो को ऐसा नियंत्रित किया, जिससे उनके कार्यकाल को आज भी नजीर माना जाता है।

माफियाओं पर कसा शिकंजा

उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह (KALYAN SINGH) की पहली सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था की भी मिसाल दी जाती है। कल्याण सरकार में शातिर अपराधी, माफिया, डाकू और चोर यूपी छोड़ कर चले गए थे। यूपी में अपराधियों के एनकाउंटर पर एनकाउंटर हो रहे थे। यूपी के तमाम बाहुबली नेताओं के लिए भी कल्याण सिंह काल बन गए थे। विपक्ष की घेरेबंदी और मानवाधिकार के द्वारा उठाए जाने सवाल के बीच कल्याण सिंह ने पुलिस अफसरों से कहा था कि माफियाओं से डरने और मानवाधिकार के सवालों से घबराने की जरूरत नहीं है।

भैयाजी ये भी देखे : देश में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केसों में कमी, 24 घंटे में मिले 34 हजार 457 नए मरीज

बिना दबाव के काम करते थे कल्याण सिंह

बीजेपी के वरिष्ठ नेता केशरीनाथ त्रिपाठी कहते हैं कि मुख्यमंत्री रहते हुए कल्याण सिंह (KALYAN SINGH) हर फाइल का पूरा अवलोकन करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई करते थे। पैरवी कितनी भी बड़ी हो, दबाव कितना भी डाला जाय, लेकिन काम गलत है तो उसे कभी नहीं किया। इससे संगठन व सरकार में उनसे कुछ लोग असंतुष्ट थे तो अधिकांश उनके काम से संतुष्ट भी थे।