नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) हाथरस जाने के दौरान गिर पड़े। हाथरस जाने के लिए दिल्ली से निकले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के काफिलें को नोएडा के पास पुलिस ने रोका। जिसके बाद राहुल अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ पैदल ही हाथरस के लिए आगे बढे।
पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोका जिसे लेकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और पुलिस के बिच झूमाझटकी भी हुई। इस झूमाझटकी में ही राहुल रोड से निचे की तरफ उत्तर कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे तभी पुलिस अफसर से धक्का लगने की वज़ह से वो गिर पड़े।
इस मामलें पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस ने ट्वीटर पर इसका वीडियों जारी कर लिखा ” तानाशाही योगी की पुलिस ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जी के साथ मारपीट की है। आखिर योगी जी को डर किस बात का है ? हाथरस जाने से क्यों रोका जा रहा है ? लाठी के दम पर दमन करना बंद करो।
तानाशाही योगी की पुलिस ने श्री राहुल गांधी जी के साथ मारपीट की है
आखिर योगी जी को डर किस बात का है?
हाथरस जाने से क्यों रोका जा रहा है?
लाठी के दम पर दमन करना बंद करो pic.twitter.com/1tHBGv23PG
— UP Congress (@INCUttarPradesh) October 1, 2020
प्रियंका ने किया ट्वीट
इधर मामलें की जानकारी लगने के बाद प्रियंका गांधी ने भी इस मामलें पर रोष जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा “हाथरस जाने से हमें रोका। राहुल जी के साथ हम सब पैदल निकले तो बारबार हमें रोका गया, बर्बर ढंग से लाठियाँ चलाईं। कई कार्यकर्ता घायल हैं। मगर हमारा इरादा पक्का है। एक अहंकारी सरकार की लाठियाँ हमें रोक नहीं सकतीं। काश यही लाठियाँ, यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती।”
हाथरस जाने से हमें रोका। राहुल जी के साथ हम सब पैदल निकले तो बारबार हमें रोका गया, बर्बर ढंग से लाठियाँ चलाईं। कई कार्यकर्ता घायल हैं। मगर हमारा इरादा पक्का है। एक अहंकारी सरकार की लाठियाँ हमें रोक नहीं सकतीं। काश यही लाठियाँ, यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती। pic.twitter.com/lRq9kLSHJz
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 1, 2020