spot_img

दलपत सागर में कायकिंग केनाइंग की शुरुआत, संरक्षण के लिए होंगे काम – लखमा

HomeCHHATTISGARHBASTARदलपत सागर में कायकिंग केनाइंग की शुरुआत, संरक्षण के लिए होंगे काम...

 

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के उद्योग एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने जगदलपुर शहर के ऐतिहासिक दलपत सागर में कायकिंग केनाइंग खेल का शुभारंभ किया।

मंत्री ने कहा कि कायकिंग केनाइंग जैसे खेल से भी यहां पर्यटन बढ़ेगा। बस्तर की खेल प्रतिभाओं को इस खेल का प्रशिक्षण प्राप्त करने की प्रेरणा मिलेगी, जिससे वे आगे चलकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगी।

उन्होंने दलपत सागर में कायकिंग केनाइंग खेल को प्रारंभ करने पर प्रशासन की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने कायकिंग केनाइंग खेल का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले से युवाओं से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किए।

दलपत सागर सफाई अभियान की ली जानकारी

प्रभारी मंत्री लखमा ने दलपत सागर में किए जा रहे सफाई अभियान की जानकारी लेते हुए इस ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की, साथ ही संरक्षण के लिए हर जरूरत को पूरा करने की बात भी कहीं।

लखमा ने कहा कि जल और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है तथा पूरे प्रदेश की इस सबसे बड़े सरोवर को एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रुप में स्थापित करने का प्रयास सराहनीय है। मंत्री ने कहा कि इस धरोहर के संरक्षण के साथ ही सौन्दर्यीकरण से निश्चित तौर पर यहां पर्यटन बढ़ेगा, जिससे क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे।

इस अवसर पर सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, सहायक कलेक्टर सुरुचि सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रेम पटेल एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।