spot_img

अनिल कपूर की बेटी की शादी आज, शामिल होंगे सिर्फ करीबी

HomeENTERTAINMENTअनिल कपूर की बेटी की शादी आज, शामिल होंगे सिर्फ करीबी

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (ANIL KAPOOR) की बेटी आज शादी के बंधन में बंधने वाली है। पारीवारिक सदस्यों और मित्रों की मौजूदगी में अनिल कपूर की छोटी बेटी और फिल्म प्रोड्यूसर रिया कपूर की शादी होगी। रिया कपूर की जिससे शादी हो रही है,उनसे वो बीते 13 सालों से रिलेशनशिप में है। 14 अगस्त को अनिल कपूर (ANIL KAPOOR) के जुहू वाले बंगले पर दोनों की शादी होने जा रही हैं।

भैयाजी ये भी देखे : अल्लू अर्जुन की “पुष्पा” का पहला ट्रैक जारी, ट्रेंड में आया “जागो जागो बकरे”

दो दिन कार्यक्रम चलने की संभावना

बॉलीवुड सूत्रों के अनुसार रिया कपूर और करण बूलानी की शादी का समारोह दो-तीन दिन तक चलने की संभावना है। हालांकि कपूर परिवार के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। करण और रिया पहले अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर करते रहे हैं। रिया कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर करण की तस्वीरों को शेयर करते हैं। रिया कपूर के होने वाले पति करण बूलानी एक फिल्मकार है। अब तक वे लगभग 500विज्ञापन बना चुके है। उन्होंने अनिल कपूर (ANIL KAPOOR) के साथ सिलेक्शन डे में काम किया है और शॉर्ट फिल्म भी बनाई है।