spot_img

इस्तीफे की खबर पर सिंहदेव बोले, कांग्रेस मेरे खून में…100 जन्म में भी नहीं छोडूंगा

HomeCHHATTISGARHइस्तीफे की खबर पर सिंहदेव बोले, कांग्रेस मेरे खून में...100 जन्म में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के इस्तीफे की खबर पर अब उन्होंने एक ट्वीट कर जवाब दिया है। सिंहदेव ने अपने ट्वीट में लिखा कि “कांग्रेस मेरे खून में है ! और इस विचारधारा को 100 जन्म में भी मैं नहीं छोडूंगा।”

भैयाजी जी ये भी देखे : CM हाउस में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक, मंत्री गजेन्द्र…

दरअसल सोशल मीडिया के प्लेटफार्म और एक राष्ट्रीय चैनल पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के इस्तीफे की खबर चलाई गई थी। जिसके बाद छत्तीसगढ़ में सियासी हड़कंप मचा हुआ था।

इस हड़कंप के पीछे की एक वज़ह ये भी है के सिंहदेव फिलहाल दिल्ली में है, ऐसे में एक राष्ट्रीय चैनल द्वारा इस्तीफे की खबर चलाए जाने से सियासी गलियारों के सोशेबाज़ों ने इसे तेज़ी से वायरल कर दिया। इस बीच सिंहदेव ने इस मामले को लेकर अपनी बात ट्विटर के माध्यम से रखी।

भैयाजी जी ये भी देखे : रक्षाबंधन : भाजी के रेशों से बन रही राखियां, जांजगीर चाँपा…

उन्होंने अपने इस्तीफे पर ट्वीट करते हुए लिखा कि “@republic TV का उद्देश्य सिर्फ कांग्रेस के खिलाफ झूठी खबरें दिखाना और अफवाहें फैलाना है। मैंने पहले बहुत बार कहा है और फिर कहूंगा-कांग्रेस मेरे खून में है। अगर मेरे 100 जन्म भी हुए, तब भी मैं इस विचारधारा को नहीं छोडूंगा। आपकी टीआरपी की भूख इस सत्य को नहीं बदल सकती।”