spot_img

बड़ी ख़बर : विवेकानंद सिन्हा बने ADG, चार IPS के हुए तबादले…आदेश ज़ारी

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : विवेकानंद सिन्हा बने ADG, चार IPS के हुए तबादले...आदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में अपने सर्विस के 25 वर्ष पुरे करने के बाद दुर्ग आईजी विवेकानंद सिन्हा को ADG प्रमोट किया गया है। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों की अगर मानें तो उन्हें फिलहाल दुर्ग में ही कमान सम्हालनी होगी।

भैयाजी ये भी देखे : बलिराम कश्यप मेडिकल कॉलेज के पांच छात्र कोरोना संक्रमित, 50 छात्रों…

जल्दी ही रेंज स्तर पर अफसरों के फेरबदल के बाद सिन्हा को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विवेकानंद सिन्हा 1996 बैच के आईपीएस अफसर है।

इसके इतर सूबे में चार आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए है। जिसमें धर्मेंद्र कुमार छवई, प्रभारी सेनानी, 3री वाहिनी छसबल, नारायणपुर को सेनानी, 3री वाहिनी छसबल, अमलेश्वर जिला दुर्ग में नियुक्त किया गया है।

वहीं उमेश चौधरी को प्रभारी सेनानी, 22वी वाहिनी छसबल, भीरावाही, कांकेर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, दूरसंचार, पुलिस मुख्यालय नया रायपुर में पदस्थ किया गया है।

भैयाजी ये भी देखे : बस्तर विकास के लिए बनेगी “लक्ष्य निर्धारित कार्ययोजना” मुख्य सचिव ने…

इसके साथ ही विभाग ने चैनदास टंडन को पुलिस अधीक्षक, रेडियो, जोन बिलासपुर में तैनाती दी है। साथ ही सुरजन राम भगत को सेनानी 22वीं वाहिनी छसबल, महासमुंद से सेनानी 22वीं वाहिनी छसबल भीरावाही, कांकेर में पदस्थ किया गया है।