spot_img

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, राज्यपाल अनुसुइया उइके ने जल्द स्वस्थ होने की कामना

HomeNATIONALउपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, राज्यपाल अनुसुइया उइके ने...

दिल्ली /उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ( Vice President Venkaiah Naidu’s) COVID-19 पॉजिटिव पाए गए है। इसकी जानकारी भारत के उपराष्ट्रपति के ऑफिसियल ट्विटर अकाऊंट में दी गई है। नायडू ने आज लिखा है कि मैंने कोरोना लक्षण दिखने पर अपना टेस्ट करवाया था जिसमें आज सुबह मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि मुझे स्वास्थ संबंधी कोई समस्या नहीं है जिसके चलते मैं होम आइसोलेट हो गया हु। वहीं मेरी पत्नी उषा नायडू ने भी टेस्ट करवाया था जिसमे उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।जिसके बाद भी वे सेल्फ कोन्टाइन हो गई हैं।

 

उपराष्ट्रपति ने संपर्क में आये लोगो को आइसोलेट होने की सलाह दी है। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने ट्विटर के माध्यम से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।उन्होंने लिखा है मुझे उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू जी के कोरोना पॉज़िटिव होने की जानकारी मिली। मैं ईश्वर से कामना करती हूं कि वे जल्द स्वस्थ हों और देश की सेवा में पूर्व की तरह योगदान देते रहे।