spot_img

Olympic : भारतीय हॉकी टीम की पूर्व विजेता अर्जेटीना पर शानदार जीत

HomeNATIONALOlympic : भारतीय हॉकी टीम की पूर्व विजेता अर्जेटीना पर शानदार जीत

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को खेले गए अपने चौथे ग्रुप मैच में मौजूदा Olympic चैम्पियन अर्जेटीना को 3-1 से हरा दिया। भारत की यह चार मैचों में तीसरी जीत है।

अब उसके खाते में 9 अंक हो गए हैं और वह अपने ग्रुप-ए में आस्ट्रेलिया के बाद मजबूती से दूसरे नंबर पर है। आज की इस जीत के साथ ही भारतीय टीम का अगले दौर में जाना तय हो गया है।

भारत के लिए वरुण कुमार, विवेक सागर प्रसाद और हरमनप्रीत सिंह ने मिनट में गोल किए। अर्जेटीना के लिए एकमात्र गोल स्कुथ कासेला ने किया।

शुरुआत के दो क्वार्टर गोलरहित जाने के बाद भारत ने तीसरे क्वार्टर के अंत में गोल कर 1-0 की लीड ली थी। भारत के लिए यह गोल वरुण कुमार ने पेनाल्टी कार्नर पर किया था।

अब भारत के सामने इस गोल को बचाए रखने की जिम्मेदारी। दूसरी ओर, मौजूदा चैम्पियन ने अपने हमले तेज कर दिए। इधर स्कुथ कासेला ने पेनाल्टी कॉर्नर में गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया।

जिसके बाद दोनों टीमें आगे निकलने के लिए होड़ लगा रहीं। इस होड़ में भारत को सफलता मिली। उसने 58वें मिनट में गोल कर 2-1 की लीड ले ली। भारत के लिए यह गोल विवेक सागर ने किया। यह एक मैदानी गोल था।

इस गोल से उत्साहित भारत ने फिर हमला किया और 59वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर हासिल किया। इस पर गोल कर हरमनप्रीत सिंह ने भारत की यादगार जीत पक्की कर दी। अब भारत को अपने अंतिम ग्रुप मैच में मेजबान जापान से भिड़ना है।