spot_img

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया राजधानी में गिरफ्तार

HomeNATIONALछत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया राजधानी में गिरफ्तार

दिल्ली. हाथरस में हैवानिय का शिकार हुई पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी और राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया (PL Punia) सहित कांग्रेसियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राज्य सदस्य पुनिया की गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस ने राजीव चौक में की।

भैया जी यह भी पढ़े: हाथरस गैंगरेप- गैंगरेप पीड़िता ने 15 दिन संघर्ष के बाद तोड़ा दम

सांसद पीएल पुनिया (PL Punia) के साथ पूर्व सांसद उदित राज, पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो, दिल्ली महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष अमृता धवन के नेतृत्व कांग्रेस नेताओं ने विरोध दर्ज कराया और पुलिस को अपनी गिरफ्तारी दी। पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मंदिर मार्ग थाना में रखा है। वर्तमान में सभी नेता (PL Punia) मंदिर मार्ग थाना में मौजूद है और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे है।