spot_img

Breaking News : रविवार को जारी होंगे CG बोर्ड में कक्षा 12वीं के नतीज़े

HomeCHHATTISGARHBreaking News : रविवार को जारी होंगे CG बोर्ड में कक्षा 12वीं...

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 12वीं बोर्ड के नतीजे कल यानी रविवार को जारी किये जाएंगे।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वीके गोयल ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 12वीं के परिणाम 25 जुलाई रविवार के दिन जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के हाथों दोपहर 12 बजे ये परिणाम जारी किए जाएंगे। टेकाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये परिणाम घोषित करेंगे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परीक्षा 2021 के लिए इस करीब तीन लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ बोर्ड पहली बार 12वीं की परीक्षाएं ओपन बुक मोड से कराया गया था।

छत्तीगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 12वीं परीक्षाएं 1 जून से 5 जून 2021 तक हुई थी। इस परीक्षा में छात्रों को परीक्षा केंद्र नहीं जाना पड़ा था। छात्र प्रश्नपत्र और उत्तर-पुस्तिकाओं को अपने घर लेकर आए और 5 दिन में पेपर हल करने के बाद अपने स्कूल में जमा किए है।