spot_img

BSF जवान ने कैंप में खुद को मारी गोली, अफसर जुटे जांच में

HomeCHHATTISGARHBASTARBSF जवान ने कैंप में खुद को मारी गोली, अफसर जुटे जांच...

बस्तर। कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित कोड़ेकुरसी थाना क्षेत्र के करकापाल में BSF के जवान ने कैम्प में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। जवान का नाम लक्ष्मण ङ्क्षसह पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया जा रहा है। कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है। घटना मंगलवार की दोपहर 1बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद विभागीय अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

जवान की मौत की वजह नहीं चली पता

BSF जवान लक्ष्मण सिंह ने कैंप में खुद की रायफल से गोली मारी थी। इस घटना के बाद कैंप में अफरा तफरी मच गई थी। घटना के बाद साथी जवानों और बीएसएफ के अधिकारियों ने जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल जिला पुलिस को इसकी सूचना दी। BSF जवान लक्ष्मण ने खुद को गोली क्यों मारी? इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

बढ़ रहे जवानों की खुदकुशी के मामलें

साल 2007 से साल 2019 तक की स्थिति के मुताबिक, सुरक्षा बल के 201 जवानों ने आत्महत्या की है। आत्महत्याओं की घटनाओं में राज्य पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान भी शामिल है। वर्ष 2020 में अब तक लगभग 7 जवानों ने खुदकुशी की है।