spot_img

बड़ी खबर : भाजयुमो रायपुर जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा, पांच उपाध्यक्ष बने

HomeCHHATTISGARHबड़ी खबर : भाजयुमो रायपुर जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा, पांच उपाध्यक्ष...

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की रायपुर जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता ने भाजयूमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय और जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी की सहमति से ये कार्यकारिणी घोषित की गई है।

जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता ने बताया कि रायपुर जिले की इस कार्यकारिणी में 47 जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, स्थायी आमंत्रित सदस्य, 52 कार्यसमिति सदस्य, 54 विशेष आमंत्रित सदस्य, 16 मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल हैं। इसमें सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए हमारे वरिष्ठ नेताओं की सहमति से ये कार्यकारणी घोषित की गई है।

अंबर बने उपाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोविंदा गुप्ता, महामंत्री अर्पित सूर्यवंशी, राहुल राव के साथ ही उपाध्यक्ष पद पर हरिओम साहू, अंबर अग्रवाल, विशाल पाण्डेय, अलोक शर्मा, प्रणय साहू को नियुक्त किया गया है। वहीं मंत्री पद पर अश्वनी विश्वकर्मा, बिट्टू शर्मा, राहुल जैन, दीपक जायसवाल, प्रिंस सिंह परमार एवं मुकेश पटेल की नियुक्ति की गई।

पुरी लिस्ट देखने क्लिक करें