spot_img

बड़ी ख़बर : रमेश बैस अब झारखंड के गवर्नर, आठ राज्यों में राष्ट्रपति ने किया फेरबदल

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : रमेश बैस अब झारखंड के गवर्नर, आठ राज्यों में...

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ मूल के रमेश बैस अब झारखंड के गवर्नर बनाए गए है। बैस इसके पहले त्रिपुरा में राज्यपाल थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने त्रिपुरा समेत कुल आठ राज्यों में राज्यपालों को उनके वर्तमान राज्य से हटा कर नए राज्य में नियुक्ति दी है। इस नियुक्ति में छत्तीसगढ़ के पडोसी राज्य मध्यप्रदेश में अब मंगूभाई छगनभाई पटेल को बतौर राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इसके आलावा पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा, सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है।
वहीं केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक और बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम और राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।