spot_img

सीएम भूपेश ने शुरू किया “रोक छेका” अभियान, किसानों से की ये खास अपील…

HomeCHHATTISGARHसीएम भूपेश ने शुरू किया "रोक छेका" अभियान, किसानों से की ये...

 

रायपुर। राज्य में खरीफ फसलों की सुरक्षा के लिए रोका-छेका का अभियान सीएम भूपेश बघेल ने शुरू किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि रोका-छेका हमारी पुरानी पंरपरा है। यह अभियान राज्य में गतवर्ष भी चलाया गया था, जिसका बड़ा ही उत्साहजनक परिणाम रहा। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य में चालू वर्ष के दौरान एक जुलाई से यह अभियान पुनः चलाया जा रहा है। उन्होंने इसकी सफलता के लिए सभी किसानों से सहयोग की अपील की है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अभी लगातार अच्छी बारिश हो रही है। किसान खेती-किसानी में जुट गए है। खरीफ फसलों की बुवाई तेजी से शुरू हो गई है। हम सब जानते है कि फसलों की बुवाई के बाद किसानों की सबसे बड़ी चिन्ता फसलों की देखभाल और उसकी सुरक्षा की होती है। फसलों की सुरक्षा के लिए रोका-छेका का अभियान महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इससे हमारी फसल और पशुधन दोनों सुरक्षित रहेंगे।

रोका छेका हमारी पुरानी परंपरा-सीएम भूपेश

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि रोका-छेका हमारी पुरानी परंपरा है। इसके माध्यम से हम अपने पशुओं को खुले में चराई के लिए नहीं छोड़ने का संकल्प लेते हैं, ताकि हमारी फसलों को नुकसान ना पहुंचे। पशुओं को अपने घरों, बाड़ों और गौठानों में रखा जाता है और उनके चारे-पानी का प्रबंध करना होता है। आप सब को यह बताते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है कि पशुओं का रोका छेका का काम, अब गांव में गौठानों के बनने से आसान हो गया है। गौठानों में पशुओं की देखभाल और उनके चारे-पानी के प्रबंध की चिंता भी अब आपकों करने की जरूरत नहीं है। गौठान समितियां इस काम में लगी हैं।